ग़ाज़ियाबाद में आयोजित हुआ ‘GST संवाद’, सांसद अतुल गर्ग और मुख्य आयुक्त संजय मंगल रहे उपस्थित

ग़ाज़ियाबाद के राष्ट्रीय सीपीडब्ल्यूडी अकादमी में आज CGST ग़ाज़ियाबाद आयुक्तालय द्वारा ‘GST संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। यह आयोजन आयुक्त संजय लवानियाँ के नेतृत्व में जीएसटी दिवस 2025 की पूर्व गतिविधियों के तहत हुआ। कार्यक्रम में ग़ाज़ियाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री अतुल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि मेरठ ज़ोन के सीमा शुल्क एवं CGST के मुख्य आयुक्त श्री संजय मंगल ने अध्यक्षता की।

कार्यक्रम में ट्रेड, कर सलाहकार, बार एसोसिएशन और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सांसद अतुल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि जीएसटी संवाद से कर प्रणाली में पारदर्शिता और सहभागिता बढ़ेगी, जो भारत के आर्थिक विकास को गति देगा। मुख्य आयुक्त संजय मंगल ने करदाताओं को बेहतर सेवाएं देने की प्रतिबद्धता जताई, वहीं आयुक्त संजय लवानियाँ ने इसे ‘विकसित भारत 2047’ की दिशा में एक सार्थक कदम बताया।

इस अवसर पर विभागीय हिंदी पत्रिका ‘हिंडन’ के नए अंक का विमोचन किया गया और विभागीय कार्यों पर आधारित एक वीडियो भी प्रदर्शित की गई। व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए, और कार्यक्रम का समापन कवि पॉपुलर मेरठी के हास्य कविता पाठ के साथ हुआ, जिसने माहौल को सरस बना दिया।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी