गांजा-स्मैक और शराब का सिंडिकेट चलाने वाली महिला अपराधी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नंद नगरी इलाके में संगठित अपराधी गिरोह का संचालन कर रही कुख्यात महिला अपराधी सुनीता (53 वर्ष) पत्नी विनोद को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। सुनीता पर एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रही थी। उस पर मकोका सहित कई मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी था और अदालत ने उसे फरार घोषित कर दिया था।

जानकारी के अनुसार, सुनीता पिछले 30 सालों से नंद नगरी में अवैध गांजा, स्मैक और शराब की सप्लाई का नेटवर्क चला रही थी। उसके खिलाफ 1992 से लेकर अब तक तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। अदालत ने 2021 और 2025 में उसे फरार घोषित किया था, वहीं कई मामलों में कार्यवाही धारा 82 सीआरपीसी भी जारी की गई थी।

पुलिस ने बताया कि सुनीता संगठित गिरोह का हिस्सा थी, जो न केवल दिल्ली बल्कि आसपास के इलाकों में भी नशे का कारोबार करता था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदलती रहती थी। कभी नाम बदल लेती, तो कभी पहचान छुपाकर रिश्तेदारों के घरों में रुक जाती थी। यहां तक कि वह अपनी बेटी के घर भी केवल खास मौकों पर और रात के समय ही जाती थी।

पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सुनीता पश्चिमी दिल्ली के वीरेंद्र नगर इलाके में अपने साथियों से मिलने आएगी। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर पवन सिंह के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान सुनीता ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी निगरानी और सतर्कता से उसे काबू में कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि सुनीता महज चौथी कक्षा तक पढ़ी है। शादी के बाद उसने अपने पति के साथ मिलकर अवैध शराब बेचनी शुरू की और धीरे-धीरे नशे के कारोबार में सक्रिय हो गई। उसकी संलिप्तता इतनी गहरी हो गई कि उसे नंद नगरी थाने का बैड कैरेक्टर घोषित कर दिया गया था। हैरानी की बात यह है कि उसके बच्चे भी अब नशे के मामलों में लिप्त पाए गए हैं।

डीसीपी (क्राइम ब्रांच) हर्ष इंदोरा ने बताया कि आरोपी सुनीता का गिरफ्तारी से बचना और लगातार ठिकाने बदलना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। लेकिन क्राइम ब्रांच टीम की सूझबूझ और मेहनत से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई संगठित अपराध और नशे के कारोबार के खिलाफ दिल्ली पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक अंतरराज्यीय सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमर्शियल तीन पहिया…

    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    शाहदरा जिले की एएसबी सेल ने ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ के तहत कार्रवाई करते हुए एक शातिर लुटेरे को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    • By Leema
    • February 19, 2026
    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    • By Leema
    • February 19, 2026
    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    • By Leema
    • February 19, 2026
    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार