गुज़ारा भत्ता जुटाने के लिए लूट, 3 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के मौर्य एन्क्लेव थाना पुलिस ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक, देसी कट्टा, एक बैग और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए हैं।

31 मार्च को पीतमपुरा निवासी 72 वर्षीय महिला के घर घुसकर हथियार के बल पर लूट की कोशिश की गई थी। एक आरोपी ने खुद को कूरियर डिलीवरी वाला बताकर महिला का गला दबाने की कोशिश की, तभी दूसरा युवक कट्टे के साथ अंदर आ गया। लेकिन महिला की सूझबूझ से दरवाज़ा बंद कर दिया गया और तीनों आरोपी बाइक पर भाग निकले।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली। पूछताछ में मुख्य आरोपी पंकज ने खुलासा किया कि तलाक के बाद पत्नी को गुज़ारा भत्ता देने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

तीनों आरोपियों—पंकज, अभिषेक उर्फ हर्ष और रामास्वामी—में से दो पहले भी चोरी और जुए के मामलों में लिप्त रह चुके हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद