छावला पुलिस का बड़ा खुलासा: दो शातिर चोर गिरफ़्तार, सोना-चांदी और लाखों की नक़दी बरामद

द्वारका जिले के थाना छावला पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही रात की चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों से भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने, नक़दी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू वस्तुएं बरामद की गई हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी से कुल छह चोरी के मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा हो गया है।

29 नवंबर 2025 को एक मकान में हुई बड़ी चोरी की घटना के बाद मामला दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि रात में उसके घर से कई सोने के आभूषण और नक़दी चोरी हो गई थी। मामला पूरी तरह ब्लाइंड था, कोई क्लू नहीं था, और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। जांच के दौरान पता चला कि यही स्कूटी अन्य वारदातों में भी इस्तेमाल हुई थी।

छावला थाना पुलिस की टीम ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से आरोपियों के ठिकाने तक पहुंचने में सफलता पाई। स्कूटी की पहचान जय विहार में हुई, जिसके बाद दोनों अपराधियों—वरुण और नितेश उर्फ एक्स-मैन—को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 220 ग्राम सोना, 615 ग्राम से अधिक चांदी, तीन एलईडी टीवी, घड़ियां, दुकान का सामान, दो लैपटॉप, मोबाइल फोन, घरेलू सामान, हाउस ब्रेकिंग टूल्स, चोरी के दौरान पहने गए कपड़े और ₹2,45,770 नकद बरामद किए। स्कूटी भी कब्जे में ले ली गई है। दोनों आरोपी पहले भी गंभीर मामलों में शामिल रहे हैं।

द्वारका जिला पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क और अन्य वारदातों की जांच जारी है, और क्षेत्र में ऐसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति