जहांगीरपुरी का शातिर चोर ‘सत्यानाश’ गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और 4 मोबाइल बरामद

दिल्ली के महेन्द्रा पार्क थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक शातिर चोर व ऑटो-लिफ्टर को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान सतपाल उर्फ सत्यानाश के रूप में हुई है। आरोपी के पास से चोरी की एक स्कूटी और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस टीम गश्त के दौरान शिमला गेट अंडरपास के पास मौजूद थी, तभी एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर यू-टर्न लेकर भागने लगा। सतर्कता दिखाते हुए पुलिस ने उसे धर दबोचा। स्कूटी की जांच में पता चला कि वह सब्जी मंडी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। वहीं, स्कूटी की डिग्गी से चार मोबाइल भी मिले।

पूछताछ में सत्यानाश ने कई वारदातों में शामिल होने की बात कबूली है। वह पहले भी झपटमारी और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में तीन बार गिरफ्तार हो चुका है। इस गिरफ्तारी से कुल छह केस सुलझाए गए हैं।

फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य वारदातों की कड़ियाँ जोड़ने में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    ( के.आर. मंगालम विश्वविद्यालय ने “भूमि सुपोषण फॉर वन हेल्थ” पहल का आयोजन कर मिट्टी और मानव स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया इस कार्यक्रम में लगभग 200प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें…

    बंगाल जीत पर दिल्ली में जश्न, सीएम रेखा गुप्ता ने काली मंदिर में किया पूजन

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद दिल्ली में जश्न का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ सीआर पार्क स्थित काली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    बंगाल जीत पर दिल्ली में जश्न, सीएम रेखा गुप्ता ने काली मंदिर में किया पूजन

    बंगाल जीत पर दिल्ली में जश्न, सीएम रेखा गुप्ता ने काली मंदिर में किया पूजन

    दिल्ली में कारोबार को बड़ी राहत, अब लाइसेंस मिलेगा लाइफटाइम; नई व्यवस्था लागू

    दिल्ली में कारोबार को बड़ी राहत, अब लाइसेंस मिलेगा लाइफटाइम; नई व्यवस्था लागू

    वर्क-फ्रॉम-होम ठगी का भंडाफोड़, राजस्थान से 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

    वर्क-फ्रॉम-होम ठगी का भंडाफोड़, राजस्थान से 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

    कल्याणपुरी में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, 120 लीटर से ज्यादा शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    कल्याणपुरी में अवैध शराब का बड़ा खुलासा, 120 लीटर से ज्यादा शराब के साथ युवक गिरफ्तार

    शाहदरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 53 पेटी शराब बरामद

    शाहदरा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; 53 पेटी शराब बरामद