टेस्ट ड्राइव के बहाने हाई-एंड बाइक्स उड़ाने वाला शातिर गिरफ्तार, 6 महंगी मोटरसाइकिलें बरामद

रोहिणी, 22 मार्च 2026 — राजधानी दिल्ली में वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहिणी जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलीस की विजय विहार थाने की टीम ने एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 हाई-एंड मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

यह मामला तब सामने आया जब 19 मार्च 2026 को विजय विहार थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें एक शोरूम से टेस्ट ड्राइव के दौरान बाइक चोरी होने की बात कही गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी सर्विलांस व मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी पुनीत सतीजा तक पहुंचने में सफलता मिली, जिसे भलस्वा डेयरी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसके बाद पूछताछ में उसने दिल्ली-एनसीआर में कई चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता कबूल की। आरोपी की निशानदेही पर बुराड़ी इलाके से 5 और महंगी मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक, इस गिरफ्तारी के साथ ही बाइक चोरी के कुल 9 मामलों का खुलासा हो चुका है और आगे की जांच जारी है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था। वह शोरूम में ग्राहक बनकर जाता, टेस्ट ड्राइव के बहाने बाइक लेता और फिर मौके से फरार हो जाता था। उसके निशाने पर खासतौर पर महंगी और हाई-एंड मोटरसाइकिलें रहती थीं।

गिरफ्तार आरोपी पुनीत सतीजा, हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला है और बी.कॉम ग्रेजुएट है। उसने पहले एक शोरूम में सेल्समैन के तौर पर काम भी किया था, जिससे उसे इस पूरे सिस्टम की अच्छी जानकारी थी। बाद में उसने कार एक्सेसरीज़ का कारोबार शुरू किया, लेकिन करीब 25 लाख रुपये के नुकसान के बाद वह आर्थिक संकट में आ गया और धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में कदम रख दिया।

बरामद की गई मोटरसाइकिलों में रॉयल एनफील्ड शॉटगुन 650, जवा 42 बोबर और होण्डा CB350RS जैसी महंगी बाइक्स शामिल हैं, जिन्हें दिल्ली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी किया गया था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से वाहन चोरी के मामलों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी और ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Leema

    Related Posts

    थम गया एक सुरीला सफ़र!

    _मालिनी श्रीवास्तव सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल धरोहर, आशा भोसले जी को भावभीनी श्रद्धांजलि। आज संगीत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया है। श्रद्धांजलि:…

    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    160 विद्यार्थियों एवं 3 संकाय सदस्यों ने अरावली बायोडायवर्सिटी पार्क, गुरुग्राम में आयोजित इको-ट्रेल शिक्षा एवं जागरूकता भ्रमण में भाग लिया। यह भ्रमण के.आर. मंगलम विश्वविद्यालय की इन्वायरॉन्मेंट क्लब द्वारा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थम गया एक सुरीला सफ़र!

    • By Leema
    • April 12, 2026
    थम गया एक सुरीला सफ़र!

    संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

    • By Leema
    • April 12, 2026
    संगीत जगत को बड़ा झटका: आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन

    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    • By Leema
    • April 11, 2026
    प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण

    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    • By Leema
    • April 11, 2026
    युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)

    दिल्ली में बड़ी वारदात टली: पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, हिप्नोटाइज कर करते थे चोरी

    • By Leema
    • April 11, 2026
    दिल्ली में बड़ी वारदात टली: पिस्टल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार, हिप्नोटाइज कर करते थे चोरी

    दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़: 6 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 11, 2026
    दिल्ली में ऑटो लिफ्टर गैंग का भंडाफोड़: 6 चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर गिरफ्तार