तरबूज की आड़ में गांजा तस्करी! दिल्ली में 1.75 करोड़ की नशीली खेप के साथ दो गिरफ्तार


दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय गांजा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। ऑपरेशन के दौरान 348 किलो से अधिक गांजा जब्त किया गया, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1.75 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह गांजा आंध्र प्रदेश से दिल्ली लाया जा रहा था और ट्रक में तरबूज की आड़ में छिपाकर रखा गया था।

पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक ट्रक, जो उप्र नंबर से पंजीकृत है, गांजे की बड़ी खेप लेकर सोनिया विहार होते हुए दिल्ली आ रहा है। टीम ने पुख्ता रणनीति बनाकर ट्रक को सोनिया विहार पुश्ता रोड पर रात करीब 2 बजे रोका। तलाशी लेने पर तरबूजों के नीचे 17 प्लास्टिक बैग मिले, जिनमें गांजा भरा हुआ था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इंटेजार मलिक और रिजवान के रूप में हुई है, दोनों गाजियाबाद के रहने वाले हैं और पहले भी NDPS एक्ट के मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस अब इस रैकेट की पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन