दक्षिणी दिल्ली में ताबड़तोड़ कार्रवाई: लूट की वारदात चंद घंटों में सुलझी, तीन गिरफ्तार

दक्षिणी दिल्ली के मैदान गढ़ी थाना पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लूट की वारदात को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल दो बदमाशों और एक मोबाइल रिसीवर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूटी गई रकम ₹7500, आधार कार्ड, एक ऑटो (TSR), एक बटन वाला चाकू और नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

घटना 4 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे की है जब एक माली अपने दोस्त के साथ चंद्रपुर स्थित फार्महाउस से लौट रहा था। रास्ते में एक TSR में सवार बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे रोका, फिर मारपीट कर ₹15,000 नकद, मोबाइल फोन और आधार कार्ड लूट लिए और चलते ऑटो से नीचे फेंक दिया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। मुख्य आरोपी फुरकान की गिरफ्तारी के बाद उसके साथी मंशीत उर्फ मंलिगा को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से चाकू और मोबाइल फोन बरामद हुए। साथ ही मोबाइल रिसीवर समीउल हक को भी पकड़ा गया, जिसके पास से लूटा गया मोबाइल और अन्य फोन मिले।

गिरफ्तार आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले हैं और पहले भी कई वारदातों में शामिल रह चुके हैं। पुलिस बरामद मोबाइलों की आईएमईआई जांच कर अन्य मामलों से भी जोड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस टीम को उनके सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ