दिल्ली के नंद नगरी में अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 250 क्वार्टर अवैध शराब बरामद

उत्तर-पूर्वी जिले की नंद नगरी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 250 क्वार्टर अवैध शराब और एक स्कूटी बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल वह शराब की तस्करी में करता था।

जानकारी के अनुसार, 4 जुलाई 2025 की शाम नंद नगरी के बी-ब्लॉक स्थित 212 पार्क के पास गश्त कर रही पुलिस टीम को एक स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति दो बोरे लेकर जाता दिखा। पुलिस टीम में शामिल हेड कांस्टेबल दीपक और रोहित ने जब उसे रोकने का इशारा किया, तो वह स्कूटी छोड़कर भागने लगा। सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा कर कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया।

जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उनमें से कुल 250 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान विकास कसाना पुत्र विजय पाल कसाना निवासी इंद्रापुरी, लोनी, गाज़ियाबाद के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 23 वर्ष है। आरोपी की स्कूटी (DL-14 SX-4413) को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पूछताछ के दौरान विकास ने अपना अपराध कबूल कर लिया और शराब की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के बारे में अहम जानकारियां साझा की हैं। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

इस कार्रवाई को उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की एक और बड़ी सफलता माना जा रहा है, जो अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन