दिल्ली के बिंदापुर में 25 मामलों में लिप्त शातिर अपराधी गिरफ्तार, पजेशन से चोरी की बाइक और बटन वाला चाकू बरामद

नई दिल्ली। द्वारका जिले के बिंदापुर थाना पुलिस ने एक शातिर और आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर उसके पास से एक अवैध पुश बटन चाकू और चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान अंकित उर्फ अरुण के रूप में हुई है, जो पहले भी झपटमारी, चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत 25 से अधिक मामलों में शामिल रह चुका है।

22 जून को पुलिस टीम गश्त के दौरान बिंदापुर गांव से डीडीए रोड की ओर जा रही थी, तभी एक बाइक सवार को देखकर वह संदिग्ध व्यवहार करने लगा और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पीछा कर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक अवैध बटन वाला चाकू मिला। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक उसने ही चोरी की थी, जिसे जांच में ई-एफआईआर के तहत पहले ही दर्ज पाया गया।

आरोपी के खिलाफ दो ताजे मामले दर्ज हुए हैं—एक चोरी की बाइक के लिए और दूसरा अवैध हथियार रखने के लिए। पुलिस के अनुसार आरोपी स्मैक का आदी है और अपने नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए गाड़ियां चोरी करता है। बिंदापुर थाने की यह कार्रवाई इलाके में सक्रिय अपराधियों पर बड़ी चोट मानी जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी