दिल्ली को मिली गर्मी में राहत की सौगात, मुख्यमंत्री ने शुरू की वॉटर एटीएम सेवा

नई दिल्ली, 6 जून 2025 –

गर्मी के इस तीखे दौर में दिल्लीवासियों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र स्थित बीएल ब्लॉक सरकारी स्कूल परिसर में अत्याधुनिक ‘वॉटर एटीएम’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर जल मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह, स्थानीय निवासी, स्कूल स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत पर मुख्यमंत्री ने निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं दीं और इस पावन अवसर पर जल सेवा की सांस्कृतिक महत्ता पर बल दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह बेहद सार्थक है कि निर्जला एकादशी जैसे पावन दिन पर हम दिल्ली के एक सरकारी स्कूल से वॉटर एटीएम लगाने की शुरुआत कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य है कि इस भीषण गर्मी में कोई भी प्यासा न रहे — चाहे वह राहगीर हो, रेहड़ी पटरी वाला, दिहाड़ी मज़दूर या स्कूल का बच्चा।”

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पानी की सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। “जहां विदेशों में पानी बेचा जाता है, वहीं भारत में राहगीरों को ठंडा पानी पिलाना हमारी परंपरा है। हमारी सरकार इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली के कोने-कोने में ठंडे और स्वच्छ पानी की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है।”

दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी भर के स्कूल परिसरों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर हज़ारों की संख्या में वाटर एटीएम लगाए जा रहे हैं। ये एटीएम न केवल स्कूल के छात्रों के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी उपयोगी साबित होंगे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री और जल मंत्री ने छात्राओं को पानी की बोतलें भी वितरित कीं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भावुक होते हुए कहा, “मैं खुद को मुख्यमंत्री या मंत्री नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता का एक सेवक मानती हूं। सेवा मेरा धर्म है, मेरा कर्तव्य है। जब लोग कहते हैं कि ‘दिल्ली बदल रही है’, तो वही हमारे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार और संतोष का कारण होता है।”

दिल्ली सरकार की यह पहल न केवल पानी की जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि समाज में जल संवेदनशीलता और सेवा की भावना को भी मजबूत करेगी।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन