दिल्ली को मिलेगा नया फ्लाईओवर, सोनिया विहार से यूपी बॉर्डर तक जाम से मिलेगी राहत

नई दिल्ली, 4 अप्रैल 2025 – दिल्ली के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि राजधानी में ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सोनिया विहार पुस्ता पर ₹500 करोड़ की लागत से लगभग 6 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। यह रोड नानकसर गुरुद्वारा टी-पॉइंट से दिल्ली-यूपी बॉर्डर स्थित ट्रोनिका सिटी तक जाएगा।

मंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट की लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा मांग कर रहे थे, क्योंकि सोनिया विहार क्षेत्र लंबे समय से जाम की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ होने के कारण अब फ्लाईओवर का निर्माण एलिवेटेड रूप में किया जाएगा, जिससे पर्यावरण पर भी असर ना पड़े। मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद इस प्रोजेक्ट को स्वीकृति दे दी गई है।

माना जा रहा है कि इस एलिवेटेड रोड से दिल्ली और यूपी के बीच ट्रैफिक सुगम होगा और सोनिया विहार के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

वहीं, विश्वास नगर विधानसभा क्षेत्र में सड़क सौंदर्यीकरण और मलबा हटाने के कार्यों को लेकर भी मंत्री प्रवेश वर्मा ने निरीक्षण किया। विधायक ओ. पी. शर्मा की मांग पर कड़कड़ी मोड़ और बाल्को सोसाइटी में साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ