दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा फरार बदमाश, दो आर्म्स एक्ट मामलों में था वांछित

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पश्चिम विहार इलाके में दो आर्म्स एक्ट के मामलों में फरार चल रहे घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आशिष उर्फ सागर कई मामलों में वांछित था और उसे कोर्ट ने ‘घोषित अपराधी’ घोषित कर रखा था।

जानकारी के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की WR-II टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आशिष उर्फ सागर, जो लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था, अपने साथी से मिलने के लिए मंगलपुरी इलाके में आने वाला है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर पवन सिंह की अगुवाई में टीम ने इलाके में जाल बिछाया और मौके से आरोपी को दबोच लिया। टीम में तकनीकी निगरानी से लेकर जमीनी कार्रवाई तक सब कुछ बेहद गोपनीय ढंग से किया गया, जिससे आरोपी को भागने का मौका नहीं मिला।

पुलिस रिकॉर्ड में आशिष उर्फ सागर का लंबा आपराधिक इतिहास है। उस पर पहले से ही चोरी, स्नैचिंग, पॉक्सो, धमकी, महिलाओं से छेड़छाड़ जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में गश्त के दौरान पुलिस ने उसके पास से बटनदार अवैध चाकू बरामद किया था। इसी तरह 2018 में पश्चिम विहार ईस्ट में भी उसके पास से एक बटन से खुलने वाला स्टील चाकू मिला था। कोर्ट में पेश न होने पर उसे ‘घोषित अपराधी’ घोषित कर दिया गया था।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कभी ई-रिक्शा चलाकर अपनी पहचान छुपाता था तो कभी नशे की लत में आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। पिता की मौत के बाद वह गलत संगत में पड़ गया और छोटी-मोटी चोरी से लेकर हथियार रखने जैसे अपराधों में शामिल हो गया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई लाइन की जांच में जुटी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि फरार अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि शहर में अपराधियों के हौसले पस्त किए जा सकें।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी