दिल्ली पुलिस की सतर्कता से टली बड़ा वारदात: अवैध पिस्टल के साथ आरोपी शकरपुर से गिरफ्तार

नई दिल्ली, 08 सितम्बर 2025।
पूर्वी जिला पुलिस की सतर्क कार्रवाई ने एक संभावित अपराध को होने से पहले ही रोक दिया। शकरपुर थाना पुलिस की गश्ती टीम ने एक युवक को अवैध देसी कट्टा (पिस्टल) के साथ गिरफ्तार किया है।

मामला 7 सितम्बर की सुबह लगभग 4 बजे का है। लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन के पास शकरपुर थाना के हेड कांस्टेबल राहुल त्यागी और कॉन्स्टेबल अमृत लाल गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें एक एक्टिवा स्कूटी पर दो युवक संदिग्ध हालात में घूमते दिखे। जब पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक देसी पिस्टल बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आदिल (23) निवासी गीता कॉलोनी, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में आदिल ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार शाहजहांपुर निवासी शाहरुख नामक व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस अब शाहरुख की तलाश में जुट गई है और अवैध हथियार सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए स्थानीय खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आदिल की पढ़ाई 9वीं कक्षा के बाद छूट गई थी और वह चिकन की दुकान पर काम करता था। उसके खिलाफ पहले भी एक आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस का मानना है कि वह हथियार लेकर इधर-उधर घूम रहा था और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

फिलहाल आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच अधिकारी एसआई विशाल मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    द्वारका जिले की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक अंतरराज्यीय सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कमर्शियल तीन पहिया…

    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    शाहदरा जिले की एएसबी सेल ने ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ के तहत कार्रवाई करते हुए एक शातिर लुटेरे को उसके दो साथियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    • By Leema
    • February 19, 2026
    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    • By Leema
    • February 19, 2026
    ‘ऑपरेशन स्ट्रीट शील्ड’ में बड़ी सफलता, शातिर लुटेरा दो साथियों सहित गिरफ्तार; स्नैचिंग के दो केस सुलझे

    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    • By Leema
    • February 19, 2026
    ज्योति नगर ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; लूटी गई ज्वेलरी, चाकू और बाइक बरामद

    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    • By Leema
    • February 18, 2026
    AI समिट में प्रदर्शित रोबोट पर उठे सवाल, स्वतंत्र जांच की मांग; तिलक मार्ग थाने में शिकायत दर्ज

    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    ‘हाई रिटर्न’ का लालच देकर 48 लोगों से 2 करोड़ की ठगी, ईओडब्ल्यू ने पति-पत्नी को किया गिरफ्तार

    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार

    • By Leema
    • February 18, 2026
    मामा से बदला लेने के लिए भांजे ने एक ही रात में तोड़ी 4 दुकानें, द्वारका पुलिस ने किया गिरफ्तार