दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा साइबर ठग, BSES बनकर 1 लाख की ठगी का था मास्टरमाइंड

नई दिल्ली। BSES कस्टमर सपोर्ट के नाम पर एक लाख की ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने झारखंड के जामताड़ा से एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिकाश मंडल (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पहले भी साइबर क्राइम में लिप्त रह चुका है।

आर.के.पुरम सेक्टर-1 निवासी एक व्यक्ति ने BSES कनेक्शन ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके कुछ ही समय बाद उन्हें खुद को BSES कर्मचारी बताकर एक शख्स का फोन आया। आरोपी ने उपभोक्ता से CA नंबर अपडेट करने की बात कहकर व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक क्लिक करते ही पीड़ित के मोबाइल पर OTP आने लगे और बाद में पता चला कि उसके SBI कार्ड से दो बार में कुल 99,990 रुपये निकाल लिए गए।

शिकायत पर PS साइबर साउथ-वेस्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान तकनीकी निगरानी से पता चला कि कॉल और व्हाट्सएप लिंक झारखंड के देवघर जिले के कोरो गांव से भेजा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने SHO साइबर इंस्पेक्टर विकास बुलडाक के नेतृत्व में झारखंड में आधी रात को जंगलों के पास रेड डाली और आखिरकार आरोपी को पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें ठगी से जुड़े अहम सबूत मौजूद हैं। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क में कई अन्य आरोपी भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार