दिल्ली पुलिस ने गांजा तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़, 15.744 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ और एएटीएस की संयुक्त टीम ने केंद्रीय जिले में गांजा तस्करों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 15.744 किलो गांजा व ₹1,770 नकद बरामद किए गए हैं।

टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कबूतर मार्केट, जामा मस्जिद इलाके में दो युवक गांजे की सप्लाई में लगे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान सब्बीर अहमद (कश्मीर), मोहम्मद अमजद (बिहार) के रूप में हुई। दोनों से 1.044 किलो गांजा और नकदी मिली। आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथी शब्बू का इंतजार कर रहे थे, जो बड़ी खेप लेकर आने वाला था। पुलिस ने जाल बिछाकर शब्बू को गांधी मार्केट से गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 14.7 किलो गांजा बरामद हुआ।

मुख्य आरोपी सब्बीर पहले भी एनडीपीएस एक्ट और चोरी के मामलों में लिप्त रहा है। फिलहाल तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार