दिल्ली बनेगा आयुष चिकित्सा का मॉडल राज्य, वेलनेस सेंटर और तनाव प्रबंधन प्रोग्राम की शुरुआत

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में कई ऐतिहासिक घोषणाएं की गईं। मंत्री ने कहा कि दिल्ली को आयुष चिकित्सा (आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) का मॉडल राज्य बनाया जाएगा, जहां लोग तनाव और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का समग्र समाधान पा सकें।

सरकार जल्द ही एक इंटीग्रेटेड स्ट्रेस मैनेजमेंट प्रोग्राम शुरू करेगी, जिसमें योग, यूनानी और होम्योपैथी का समन्वय होगा। इसके साथ ही आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर की स्थापना की जाएगी, जहां रोकथाम आधारित इलाज और वेलनेस सेवाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।

डॉ. सिंह ने कॉलेज हॉस्टलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने और मेडिकल स्टाफ को मरीजों के साथ शालीन व्यवहार और अस्पताल की स्वच्छता पर जोर देने के निर्देश दिए। झुग्गी और स्लम इलाकों तक आयुष चिकित्सा पहुंचाने के लिए विशेष मेडिकल अवेयरनेस वैन भी चलाई जाएंगी।

जल्द ही राष्ट्रीय आयुष मिशन को दिल्ली में लागू किया जाएगा, जिससे पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को मुख्यधारा की स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। दिल्ली सरकार का यह कदम राजधानी को न सिर्फ स्वस्थ, बल्कि आयुष के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

  • Leema

    Related Posts

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व