दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन


दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में उनके परिवार से मुलाकात की। अध्यक्ष ने मुस्कान के निवास पर उनकी माताजी, भाई एवं बहन से मुलाकात कर परिवार की पीड़ा एवं उनकी पूरी व्यथा को संवेदनशीलता के साथ सुना।

श्रीमती लता गुप्ता ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि दिल्ली महिला आयोग इस कठिन समय में पूरी तरह परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि परिवार को किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता, प्रशासनिक सहयोग अथवा अन्य आवश्यक सहायता की जरूरत होने पर आयोग हर संभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

अध्यक्ष ने परिवार को यह भी आश्वासन दिया कि मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के लिए आयोग अपनी ओर से आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मामले के प्रत्येक महत्वपूर्ण पहलू की गंभीरता से जांच होना आवश्यक है।

परिवार से मुलाकात के पश्चात श्रीमती लता गुप्ता ने संबंधित थाना प्रभारी (SHO) से मुलाकात/बातचीत कर मामले में अब तक हुई जांच की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जांच की प्रगति, उपलब्ध साक्ष्यों एवं पुलिस द्वारा उठाए गए कदमों के संबंध में जानकारी ली तथा त्वरित, निष्पक्ष एवं तथ्यपरक जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

श्रीमती लता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की जांच में सभी प्रासंगिक तथ्यों एवं साक्ष्यों को गंभीरता से लेते हुए कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दियाl

उन्होंने कहा:

“मुस्कान के परिवार ने जो पीड़ा झेली है, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। दिल्ली महिला आयोग इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है। परिवार को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी तो आयोग हर संभव सहयोग करेगा। हमारा उद्देश्य है कि मामले की जांच निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यपरक तरीके से हो तथा किसी भी महत्वपूर्ण पहलू की अनदेखी न हो।”

दिल्ली महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के मामलों में पीड़ित एवं उनके परिवारों को आवश्यक सहायता एवं संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

  • Related Posts

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    पितृदोष की चर्चा केवल जन्मकुंडली तक सीमित नहीं है। हस्तरेखा शास्त्र की कुछ परंपराओं में हाथ के पर्वतों और रेखाओं को भी व्यक्ति के जीवन में आने वाली पारिवारिक एवं…

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पूर्वजों को याद करना केवल तस्वीर के सामने दीपक जलाना नहीं, बल्कि उनके दिए संस्कारों को अपने जीवन में उतारना भी है। धार्मिक मान्यता है कि पितरों की स्मृति में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ