दिल्ली में EV को मिलेगा बड़ा बढ़ावा: 2027 तक इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बड़ा बदलाव, जनता से मांगे सुझाव

दिल्ली को प्रदूषण मुक्त और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए परिवहन मंत्री डॉ . पंकज कुमार सिंह ने लोगों से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ड्राफ्ट दिल्ली EV पॉलिसी 2.0 को 30 दिनों के लिए सार्वजनिक किया गया है, जिसमें नागरिकों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे गए हैं।

सरकार का कहना है कि नई नीति को इस तरह तैयार किया गया है कि आम लोगों पर कोई अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े और वे आसानी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ सकें। इसके तहत दोपहिया, थ्री-व्हीलर और माल ढोने वाले वाहनों पर सब्सिडी के साथ पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को हटाने पर भी प्रोत्साहन दिया जाएगा। साथ ही, इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस में पूरी छूट देने का प्रस्ताव है।

नीति में चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है। इसके तहत 2027 से नए थ्री-व्हीलर केवल इलेक्ट्रिक होंगे, जबकि 2028 से दोपहिया वाहनों को भी अनिवार्य रूप से इलेक्ट्रिक करने की तैयारी है। स्कूल बसों को भी धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक किया जाएगा।

चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए व्यापक योजना तैयार की गई है, जिसमें Delhi Transco Limited को नोडल एजेंसी बनाया गया है। साथ ही, पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पेपरलेस बनाया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।

परिवहन मंत्री ने भरोसा जताया कि लोगों की भागीदारी से दिल्ली में 2027 तक इलेक्ट्रिक वाहनों का तेजी से विस्तार होगा और राजधानी एक स्वच्छ, हरित और आधुनिक शहर की ओर आगे बढ़ेगी।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी