दिल्ली में ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, ₹4.5 करोड़ की नशीली दवाएं बरामद


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बड़े ऑपरेशन में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को पकड़ा है। इस कार्रवाई में करीब 4.5 करोड़ रुपये की कीमत की भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गई हैं, जिससे इस रैकेट के संगठित और बड़े स्तर पर चलने का खुलासा हुआ है।

पुलिस को 17 मार्च को उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ड्रग्स की खेप आने की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने जोहरिपुर रोड स्थित शिव विहार तिराहे पर जाल बिछाकर एक युवक को नशीली दवाओं के साथ दबोच लिया। आरोपी की पहचान नितिन पाठक के रूप में हुई, जिसके पास से बड़ी मात्रा में अल्प्राजोलम और ट्रामाडोल टैबलेट्स बरामद हुईं।

पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के भोपुरा स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर प्रेम सिंह यादव को गिरफ्तार किया, जहां से ट्रामाडोल कैप्सूल की बड़ी खेप मिली। इसके बाद जांच आगे बढ़ाते हुए लक्ष्मी नगर में शालू कुमार के ठिकाने से भारी मात्रा में अल्प्राजोलम बरामद किया गया और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस कड़ी में संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया गया, जो इस नेटवर्क में सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ था।

जांच में सामने आया कि आरोपी लोग अवैध तरीके से नशीली दवाओं की सप्लाई कर रहे थे और मोटे मुनाफे के लालच में इस कारोबार में शामिल हुए थे। बरामद कुल ड्रग्स में करीब 3.539 किलो अल्प्राजोलम और 1.709 किलो ट्रामाडोल शामिल है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 4.5 करोड़ रुपये आंकी गई है।

इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि नशे के कारोबार के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन