दिल्ली में नकली प्रोटीन सप्लीमेंट फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक और आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने नकली प्रोटीन सप्लीमेंट रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में कच्चा माल, पैकेजिंग सामग्री और मशीनरी बरामद की गई है, जिससे इस अवैध कारोबार के बड़े स्तर पर संचालित होने का खुलासा हुआ है।

क्राइम ब्रांच की टीम को पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से मिली जानकारी और तकनीकी इनपुट के आधार पर हरियाणा निवासी नवीन कुमार उर्फ बंजारा की भूमिका सामने आई। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली के रानी खेड़ा इलाके में छापेमारी कर एक और अवैध मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का पर्दाफाश किया और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी नामी ब्रांड्स जैसे Optimum Nutrition और Syntha-6 के नाम पर नकली प्रोटीन सप्लीमेंट तैयार कर रहा था। वह सस्ते कच्चे माल और फ्लेवरिंग एजेंट्स को मिलाकर इन्हें तैयार करता और फर्जी स्टिकर, होलोग्राम और सील लगाकर बाजार में सप्लाई करता था, जिससे उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी।

छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में नकली सप्लीमेंट के डिब्बे, सैकड़ों फर्जी स्टिकर और होलोग्राम, खाली जार, फ्लेवरयुक्त पाउडर, माल्टोडेक्सट्रिन जैसे कच्चे पदार्थ और सप्लीमेंट बनाने की मशीनें बरामद हुईं। इसके अलावा एक कंप्यूटर भी मिला, जिसमें फर्जी ब्रांडेड स्टिकर्स की डिजाइन मौजूद थी।

फूड सेफ्टी विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर सैंपल लिए गए हैं। पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े पूरे सप्लाई चेन और अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है। क्राइम ब्रांच का कहना है कि इस तरह के फर्जी हेल्थ प्रोडक्ट्स के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार