दिल्ली में बड़ा एक्शन: ₹50 हजार का इनामी हथियार सप्लायर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहम्मद इसरार उर्फ कट्टा के रूप में हुई है, जो दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सक्रिय संगठित आपराधिक गिरोहों को अवैध हथियार सप्लाई करता था।

क्राइम ब्रांच की एंटी गैंगस्टर स्क्वॉड (AGS) को आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। वह कई गंभीर मामलों में वांछित था और कोर्ट द्वारा भगोड़ा घोषित किया जा चुका था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली-लोनी बॉर्डर के पास जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध पिस्टल भी बरामद की गई।

जांच में सामने आया है कि आरोपी हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मामलों में शामिल रहा है। पुलिस के मुताबिक, उसने रोहतक के आरोपियों को हथियार मुहैया कराए थे, जिनका इस्तेमाल हरियाणा के सोनीपत में एक सनसनीखेज हत्या में किया गया था। इस घटना में आरोपियों ने बदला लेने के लिए सरेआम कई राउंड फायरिंग कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी पेशे से बढ़ई था, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते अपराध की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे बड़े गैंग्स से जुड़कर हथियार सप्लाई करने लगा। जेल में रहने के दौरान उसकी पहचान कुख्यात अपराधियों से हुई, जिसके बाद वह संगठित गिरोहों का अहम हिस्सा बन गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के कैराना इलाके में अवैध हथियार बनाने की यूनिट भी चला रहा था, जिसे कुछ समय पहले पुलिस ने ध्वस्त किया था। इसके बावजूद वह फरार होकर लगातार अपराधियों को हथियार उपलब्ध कराता रहा।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी