दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस पर सरकार का शिकंजा

नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने प्राइवेट स्कूलों में फीस वृद्धि को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए साफ किया है कि अब दिल्ली सरकार हर निजी स्कूल की जांच कराएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों में दिल्ली के नामी स्कूलों ने मनमानी तरीके से फीस बढ़ाई, लेकिन पिछली सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

श्री सूद ने पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मार्लिना पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में 1677 प्राइवेट स्कूलों में से महज 75 का ही सालाना ऑडिट हुआ, जबकि कानून के मुताबिक हर स्कूल का प्रतिवर्ष ऑडिट अनिवार्य है। उन्होंने खुलासा किया कि डीपीएस द्वारका, एलकॉन इंटरनेशनल, सृजन स्कूल, लैंसर कॉन्वेंट और सलवान पब्लिक स्कूल जैसे संस्थानों ने भारी फीस वृद्धि की, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मंत्री ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर पहली बार दिल्ली के सभी एसडीएम के नेतृत्व में जांच कमेटियां बनाई गई हैं, जो 1677 प्राइवेट स्कूलों का ऑडिट करेंगी। डीपीएस द्वारका के खिलाफ डीएम कापसहेड़ा के नेतृत्व में जांच शुरू हो चुकी है।

श्री सूद ने बताया कि फीस वृद्धि को लेकर शिकायत करने के लिए एक ईमेल आईडी भी जारी की गई है – ddeact1@gmail.com, जहां माता-पिता अपनी शिकायतें भेज सकते हैं। शिक्षा विभाग जल्द ही पिछले दस वर्षों में स्कूलों द्वारा की गई फीस वृद्धि की पूरी जानकारी अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक करेगा।

उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा को व्यापार नहीं बनने देंगे और सरकार पारदर्शिता के साथ हर बच्चे और उसके अभिभावकों के हक की रक्षा करेगी।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी