दिल्ली में ‘मुखिया गैंग’ का सरगना गिरफ्तार, घरेलू नौकर बनकर करता था करोड़ों की चोरी

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात ‘मुखिया गैंग’ के सरगना राहुल उर्फ दहुर उर्फ राजू मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और दिल्ली व हरियाणा के कई मामलों में घोषित अपराधी (PO) था। उसे द्वारका के नांगली इलाके से दबोचा गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी संगठित तरीके से घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। उसका गैंग अमीर परिवारों को निशाना बनाता था, जहां घरेलू नौकर या मेड की जरूरत होती थी। गैंग के सदस्य खुद को नौकर बनाकर घरों में घुसते, परिवार का भरोसा जीतते और फिर घर की पूरी जानकारी जुटाते थे। इसके बाद मौका मिलते ही बाकी साथी घर में घुसकर लाखों-करोड़ों की चोरी को अंजाम देते थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपी कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन हर बार जमानत मिलने के बाद कोर्ट में पेश नहीं होता था और लगातार फरार रहता था। उसके खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें करोड़ों की चोरी शामिल है।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने नेटवर्क को कई राज्यों तक फैला रखा था और बड़ी संख्या में लोगों को इस गिरोह से जोड़ रखा था। वह घरेलू कामगारों के जरिए घरों की रेकी करवाता और फिर वारदात को अंजाम देता था।

क्राइम ब्रांच का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी