दिल्ली में लग्जरी कार चोरी गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, दो साल से था फरार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने लग्जरी कार चोरी गिरोह के एक वांछित सदस्य को चेन्नई से गिरफ्तार किया है। आरोपी यश देसाई पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था और अदालत ने उसे वर्ष 2024 में घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया था। वह टोयोटा फॉर्च्यूनर की चोरी के मामले में पश्चिम विहार ईस्ट थाने से वांछित था।

क्राइम ब्रांच की WR-II यूनिट लगातार ऐसे शातिर अपराधियों की धरपकड़ में लगी है। जनवरी 2023 में दिल्ली से चोरी हुई टोयोटा फॉर्च्यूनर महाराष्ट्र के पनवेल से बरामद की गई थी और गिरोह के दो सदस्य तब गिरफ्तार हुए थे। जांच में सामने आया कि कार यश देसाई के माध्यम से दक्षिण भारत भेजी गई थी, लेकिन वह तब से फरार था।

पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल निगरानी के जरिए आखिरकार चेन्नई से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह 2020 से चोरी की कारों का धंधा कर रहा है। दिल्ली से चोरी की गई लग्जरी गाड़ियों को वह दक्षिण भारत में बेचवाता था। वर्ष 2023 में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने उसकी गिरफ्तारी के दौरान 18 कारें बरामद की थीं, वहीं 2022 में कोल्हापुर पुलिस ने उसकी गैंग से 13 कारें जब्त की थीं।

यश देसाई कर्नाटक के बेलगाम का रहने वाला है और 12वीं तक पढ़ा है। वह पहले सेकंड हैंड कारों का कारोबार करता था, लेकिन जल्द कमाई के चक्कर में चोरी की कारों की बिक्री में उतर गया। पुलिस के मुताबिक, वह अक्सर पुलिस से बचने के लिए अपने घर के पास जंगल में छिप जाया करता था।

फिलहाल पुलिस उसे रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ कर रही है, जिससे गैंग के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी