दिल्ली में वाहन चोर गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन गिरफ्तार, चार बाइक और गहने बरामद

दिल्ली के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के प्रसाद नगर थाने की पुलिस टीम ने वाहन चोरी और घर में सेंधमारी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिलें, सोने-चांदी के गहने और चोरी के उपकरण भी बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाला एक गैंग दिल्ली में वाहन चोरी और घरों में सेंधमारी की वारदातों को अंजाम दे रहा है। इस सूचना के बाद इंस्पेक्टर विकास डाबास के नेतृत्व में एसआई गौरव, हेड कांस्टेबल विष्णु, अभिनव कुमार, सुनील धवन, मनोज और कांस्टेबल मनजीत व उदयभान की टीम बनाई गई। इस टीम ने इंस्पेक्टर सुभाष चंद्रा (एसएचओ प्रसाद नगर) और डीसीपी अशीष कुमार के मार्गदर्शन में तकनीकी निगरानी और CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों का पीछा किया।

20 जुलाई को टीम ने पहाड़गंज के चित्रगुप्त रोड, चुना मंडी इलाके में जाल बिछाकर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजवीर सिंह, गुरदीप सिंह (दोनों इंदौर, मध्यप्रदेश) और करन सिंह (नंदुरबार, महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, राजवीर सिंह इस गिरोह का मास्टरमाइंड है और पहले भी दिल्ली में चोरी के चार मामलों में शामिल रह चुका है।

तलाशी के दौरान इनके पास से करीब 41 ग्राम सोना, 19 ग्राम चांदी, चार चांदी के ब्रेसलेट और घर में सेंधमारी व वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद हुए। आरोपियों ने पूछताछ में कई वारदातों की बात कबूल की है। पुलिस ने इनसे पूछताछ के बाद एक होंडा शाइन बाइक भी बरामद की, जो पूर्वी जिले के शकरपुर इलाके से चोरी हुई थी। इसके अलावा आरोपियों की निशानदेही पर तीन और बाइक बरामद कर ली गईं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद दिल्ली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज 15 मामलों का खुलासा हुआ है, जिनमें सराय रोहिल्ला, करोल बाग, प्रसाद नगर, लक्ष्मी नगर और राजौरी गार्डन जैसे इलाके शामिल हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े बाकी सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    दरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

    सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की दरियागंज थाना पुलिस ने स्नैचिंग की वारदात को महज 48 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने न केवल झपटा…

    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 दिल्ली स्टार्टअप युवा फेस्टिवल 2026 के तहत प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने शीर्ष 100 चयनित छात्र स्टार्टअप्स के साथ विशेष संवाद सत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

    • By Leema
    • February 20, 2026
    दरियागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

    अंतरराज्यीय लुटेरा दिल्ली में गिरफ्तार, कई डकैती और हथियारबंद लूट की वारदातों में था वांछित

    • By Leema
    • February 20, 2026
    अंतरराज्यीय लुटेरा दिल्ली में गिरफ्तार, कई डकैती और हथियारबंद लूट की वारदातों में था वांछित

    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    • By Leema
    • February 20, 2026
    ‘कैंपस टू मार्केट’ को मिलेगा संस्थागत बल: मंत्री आशीष सूद ने 100 स्टार्टअप्स से किया संवाद, ₹325 करोड़ की नई इन्क्यूबेशन नीति का ऐलान

    न्यू सीलमपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल व दो मैगज़ीन बरामद

    • By Leema
    • February 20, 2026
    न्यू सीलमपुर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल व दो मैगज़ीन बरामद

    पोस्टर नहीं, परफॉर्मेंस की राजनीति: एक साल पूरा होने पर CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा प्रहार

    • By Leema
    • February 20, 2026
    पोस्टर नहीं, परफॉर्मेंस की राजनीति: एक साल पूरा होने पर CM रेखा गुप्ता का विपक्ष पर तीखा प्रहार

    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त

    • By Leema
    • February 19, 2026
    द्वारका में 2000 क्वार्टर अवैध शराब के साथ अंतरराज्यीय सप्लायर गिरफ्तार, कमर्शियल टेंपो जब्त