दिल्ली में हाईवे लूट का खुलासा, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की सिविल लाइंस थाना टीम ने महज 24 घंटे के भीतर हाईवे लूट की गुत्थी सुलझा दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को 400 मीटर तक दौड़कर धर दबोचा। इस वारदात में दो लुटेरों ने मिलकर एक ट्रक ड्राइवर को निशाना बनाया था और उससे 13,100 रुपये से भरा पर्स छीन लिया था।

घटना 23/24 फरवरी की रात की है जब चालक अजीत शर्मा माल सप्लाई कर लौट रहे थे। जैसे ही वह कश्मीरी गेट के पास हनुमान मंदिर के पास रुके, तभी दो अज्ञात बदमाशों ने पीछे से आकर उनका गला दबा दिया और पर्स लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और इलाके के 125 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

जांच में पता चला कि लुटेरे वारदात के बाद घंटों कश्मीरी गेट और तिमारपुर इलाके में घूमते रहे ताकि पुलिस को गुमराह कर सकें। मगर पुलिस टीम ने लगातार प्रयास जारी रखा और आखिरकार एक आरोपी की पहचान आकश के रूप में हुई। गुप्त सूत्रों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने 24 फरवरी की रात 11:45 बजे 56 पहाड़ी पार्क इलाके में छापा मारा। खुद को घिरता देख आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने 400 मीटर तक दौड़कर उसे धर दबोचा।

आरोपी की तलाशी में उसके पास से 4,500 रुपये नकद, आधार कार्ड और कुछ दस्तावेज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि वह नशे का आदी है और ट्रक ड्राइवरों को निशाना बनाकर लूटपाट करता था। पुलिस अब उसके साथी ‘गांजा’ की तलाश में जुटी है और लूटी गई बाकी रकम की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ