दिल्ली विधानसभा पहुंचे यूपी विधानसभा अध्यक्ष, बजट को बताया जनकल्याणकारी

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष सतीश महाना ने अतिथि के रूप में सत्र की कार्यवाही देखी। इस दौरान दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा कि उनकी उपस्थिति से सदन गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

सतीश महाना ने दिल्ली विधानसभा के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे एक प्रतिष्ठित स्थान बताया जहां कभी संसद की शुरुआती कार्यवाही हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा का दौरा करने की उनकी इच्छा लंबे समय से थी, और आज यहां आकर उन्हें प्रसन्नता हुई।

दिल्ली सरकार के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को उन्होंने बेहद महत्वपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि नई सरकार का यह पहला बजट है, जो पिछले साल की तुलना में 31% अधिक है। बजट में पूंजीगत व्यय को प्राथमिकता दी गई है और इसे दिल्ली की आम जनता के उत्थान तथा यमुना की सफाई के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने इस बजट को ‘दिल्ली की आत्मा का बजट’ करार देते हुए विश्वास जताया कि यह जनकल्याणकारी सिद्ध होगा।

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा

    स्पेशल सेल ने मंजीत महल गैंग के इनामी गैंगस्टर लोकेश उर्फ सूर्या को दबोचा