दिल्ली विधानसभा में गूंजा भ्रष्टाचार का मुद्दा, मंत्री ने CAG रिपोर्ट के आधार पर पूर्व सरकार को घेरा

नई दिल्ली, 25 फरवरी 2025 – दिल्ली के गृह, शिक्षा, ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री ने आज विधानसभा में पूर्व सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने हाल ही में जारी CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि यह रिपोर्ट भाजपा के लंबे समय से उठाए जा रहे शराब घोटाले और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को सही साबित करती है।

मंत्री ने बताया कि नई आबकारी नीति के तहत डिस्ट्रीब्यूटरों को 12% लाभ मार्जिन दिया गया, जबकि पहले यह 5% था, जिससे आबकारी विभाग को करीब ₹890 करोड़ का नुकसान हुआ। इसके अलावा, सरकार के खर्चों में भारी असंतुलन का भी खुलासा हुआ। मंत्री ने आंकड़ों के जरिए दिखाया कि जनता के कल्याण से ज्यादा बजट विज्ञापन और प्रचार पर खर्च किया गया।

उन्होंने कहा कि बाल कल्याण पर ₹54 करोड़ खर्च किए गए, जबकि विज्ञापन पर ₹150 करोड़ बहा दिए गए। इसी तरह, हैप्पीनेस फेस्टिवल पर ₹ 20 करोड़ और उसके प्रचार पर ₹28 करोड़, मेंटरशिप प्रोग्राम पर ₹2 करोड़ और विज्ञापन पर ₹26 करोड़, देशभक्ति महोत्सव पर ₹12 करोड़ और उसके प्रचार पर ₹22 करोड़ खर्च किए गए।

मंत्री ने इन आंकड़ों को जनता के साथ धोखा बताते हुए सभी लंबित रिपोर्टों को विधानसभा में पेश करने की मांग की, ताकि इन मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करेगी और जिन्होंने जनता के पैसे की लूट की है, उन्हें कानून के कठघरे में खड़ा किया जाएगा।

  • Leema

    Related Posts

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    दिल्ली। आदर्श रामलीला कमेटी, नरेला दिल्ली द्वारा रविवार, 20 सितंबर 2026 को बड़े उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भूमि पूजन के अवसर पर…

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    फल वितरण से लेकर दीप प्रज्ज्वलन तक—पूरा संस्थान रोशनी से जगमगाया नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन वीरवार को मानव व्यवहार एवं संबद्ध विज्ञान संस्थान (इहबास)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    आदर्श रामलीला कमेटी नरेला में विधि-विधान से हुआ भूमि पूजन, भव्य रामलीला मंचन का शुभारंभ

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    इहबास में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी