दिल्ली सचिवालय में गूंजा सिक्किम की संस्कृति का रंगारंग उत्सव, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 16 मई 2025 – दिल्ली सरकार ने सिक्किम दिवस के मौके पर सचिवालय परिसर को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अगुवाई में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सिक्किम की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, लोकनृत्य और परंपराओं का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर दिल्ली में बसे सिक्किमवासियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार हर राज्य के स्थापना दिवस को गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सिक्किम की शांति, विकास और सांस्कृतिक विरासत को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कला, संस्कृति एवं भाषा मंत्री कपिल मिश्रा ने सिक्किम के पर्यटन, संस्कृति और आर्थिक योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि दिल्ली और सिक्किम के बीच सामाजिक व सांस्कृतिक रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं।

कार्यक्रम में ‘तमांग’ लोकनृत्य, लायन डांस, खम्पा और मास्क डांस जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजे कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति ने सचिवालय परिसर को उत्सवमयी बना दिया। इसके साथ ही एक विशेष प्रदर्शनी के माध्यम से सिक्किम की कलात्मक विरासत को भी प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को राज्य की सांस्कृतिक समृद्धि से परिचित कराया।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन