आशा किरण होम में दिव्यांगजनों संग जन्मदिन मनाकर भावुक हुए समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज

नई दिल्ली, 16 मई 2025 — समाज कल्याण, एससी/एसटी कल्याण, चुनाव और सहकारिता मंत्री श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने शुक्रवार को अपना जन्मदिन एक खास अंदाज़ में मनाया। वे रोहिणी स्थित आशा किरण होम पहुँचे और वहाँ मानसिक रूप से दिव्यांगजनों के साथ समय बिताया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मंत्री जी को गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने भावुक होकर कहा कि इन बच्चों से मिला स्नेह और शुभकामनाएं उनके जीवन का सबसे अनमोल जन्मदिन उपहार हैं। उन्होंने दिव्यांगजनों को अपना परिवार बताते हुए आश्वासन दिया कि वे हमेशा उनके लिए उपलब्ध रहेंगे और उनकी हर बात को गंभीरता से सुनेंगे।

मंत्री रविन्द्र इन्द्राज ने बताया कि उनकी सरकार का उद्देश्य समाज के हर वर्ग से आत्मीय और भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करना है। उन्होंने याद दिलाया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने दो माह पूर्व अपनी पहली होली भी आशा किरण होम के निवासियों के साथ मनाई थी, और वे उसी भावना को आगे बढ़ा रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में मंत्री ने यह भी बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे बवाना के दादा भैया चौपाल में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी, जिसमें स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को सुनने के लिए संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन