दिल्ली में अग्निशमन क्रांति की शुरुआत, रोबोटिक तकनीक से लैस होगा फायर डिपार्टमेंट

नई दिल्ली, 16 मई 2025 — दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने आज सचिवालय में अत्याधुनिक अग्निशमन वाहनों और फायर फाइटिंग रोबोट्स का निरीक्षण किया। इस मौके पर दिल्ली फायर सर्विस के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष रोबोटिक तकनीक से लैस ‘ARMOUR’ सिस्टम और हाई प्रेशर वाटर मिस्ट डिवाइस का प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी को विश्वस्तरीय फायर फाइटिंग सिस्टम से लैस करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के चलते दमकल विभाग तकनीकी रूप से पिछड़ चुका था, जिससे समय पर आग पर काबू नहीं पाया जा सकता था। लेकिन अब सरकार ने 110 करोड़ रुपये का बजट फायर सर्विस के आधुनिकीकरण के लिए निर्धारित किया है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि संकरी गलियों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में रोबोटिक अग्निशमन प्रणाली एक क्रांतिकारी कदम साबित होगी, जिससे फायर फाइटर्स की जान बचाना और आग पर त्वरित नियंत्रण संभव होगा। उन्होंने वादा किया कि जल्द ही दिल्ली फायर सर्विस के पास ड्रोन, हज़मत वैन, फायर टावर, वॉटर बोसर और एयरियल लैडर प्लेटफॉर्म जैसे विश्वस्तरीय उपकरण होंगे।

दिल्ली के गृहमंत्री श्री आशीष सूद ने भी इस अवसर पर कहा कि राजधानी को सबसे उन्नत और सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर देने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि अनधिकृत कॉलोनियों और घनी आबादी वाले इलाकों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी नवाचारों को लगातार शामिल किया जा रहा है ताकि आगजनी की घटनाओं से निपटने में कोई कमी न रहे।

सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली देश में सबसे सुरक्षित और तकनीकी रूप से अग्रणी शहर के रूप में स्थापित हो, और फायर फाइटर्स को हर वह संसाधन मिले जिसकी उन्हें जरूरत है।

  • Leema

    Related Posts

    7 महीने से फरार ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार—मोटी नगर पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी

    दिल्ली के पश्चिमी जिले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोटी नगर थाना पुलिस ने एक कुख्यात और लंबे समय से फरार अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो…

    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय फर्जी वीज़ा और जॉब रैकेट का बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो विदेश में नौकरी दिलाने के नाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    7 महीने से फरार ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार—मोटी नगर पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी

    • By Leema
    • April 29, 2026
    7 महीने से फरार ‘मोस्ट वांटेड’ गिरफ्तार—मोटी नगर पुलिस ने दबोचा शातिर अपराधी

    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 29, 2026
    रूस-तुर्की जॉब के नाम पर ठगी का खेल खत्म—क्राइम ब्रांच ने फर्जी वीज़ा गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    3 घंटे में स्नैचिंग केस का खुलासा—बुराड़ी पुलिस ने दबोचे शातिर, 6 वारदातों का पर्दाफाश

    • By Leema
    • April 29, 2026
    3 घंटे में स्नैचिंग केस का खुलासा—बुराड़ी पुलिस ने दबोचे शातिर, 6 वारदातों का पर्दाफाश

    हर शनिवार ‘जन शिकायत कैंप’, राशन गड़बड़ी पर सख्ती—दीपावली तक मुफ्त LPG कनेक्शन का लक्ष्य

    • By Leema
    • April 27, 2026
    हर शनिवार ‘जन शिकायत कैंप’, राशन गड़बड़ी पर सख्ती—दीपावली तक मुफ्त LPG कनेक्शन का लक्ष्य

    दिल्ली में हरियाली का महाअभियान—70 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, ‘मां के नाम’ पेड़ लगाकर बनेगा जनआंदोलन

    • By Leema
    • April 27, 2026
    दिल्ली में हरियाली का महाअभियान—70 लाख पौधारोपण का लक्ष्य, ‘मां के नाम’ पेड़ लगाकर बनेगा जनआंदोलन

    दिल्ली में भीषण गर्मी से जंग—‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ हुआ और सख्त, बच्चों-श्रमिकों से लेकर पशु-पक्षियों तक पर फोकस

    • By Leema
    • April 26, 2026
    दिल्ली में भीषण गर्मी से जंग—‘हीट वेव एक्शन प्लान 2026’ हुआ और सख्त, बच्चों-श्रमिकों से लेकर पशु-पक्षियों तक पर फोकस