दो कुख्यात चोर गिरफ्तार, चोरी की दो बाइक और इलेक्ट्रिक मोटर बरामद

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिले के आरके पुरम थाने की पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक (24) और विक्रम (23) के रूप में हुई है, जो दोनों वसंत विहार स्थित कुसुमपुर पहाड़ी के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक, एक इलेक्ट्रिक मोटर और अन्य सामान बरामद हुआ है।

दरअसल, 7 मई को शिकायतकर्ता गौरव कुमार ने पुलिस को बताया था कि उनकी दुकान ‘दास जूस कॉर्नर’ से एक इलेक्ट्रिक मोटर चोरी हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और SHO रविंद्र कुमार त्यागी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने इलाके के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद से इन दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पुलिस ने जाल बिछाकर दोनों को चोरी की बाइक समेत धर दबोचा। पूछताछ में दोनों ने इलेक्ट्रिक मोटर की चोरी कबूल की, जिसे बाद में बरामद कर लिया गया। इसके अलावा एक और बाइक भी बरामद की गई, जो मालाई मंदिर कैंप क्षेत्र से चोरी की गई थी। आरोपी दीपक ने एक स्नैचिंग की वारदात में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

दोनों आरोपियों पर पहले से ही छह आपराधिक मामले दर्ज हैं और इस गिरफ्तारी से कुल चार मामलों का खुलासा हुआ है। फिलहाल दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन