‘नशा मुक्त भारत’ को दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता, ड्रग सिंडिकेट का किंगपिन गिरफ्तार

नई दिल्ली: ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दिल्ली के खजूरी चौक से 51 वर्षीय कुख्यात ड्रग तस्कर पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 1.896 किलो उच्च गुणवत्ता वाली चरस बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है।

आरोपी पवन कुमार पिछले 15 से 20 वर्षों से हिमाचल प्रदेश से दिल्ली और आसपास के इलाकों में चरस की आपूर्ति कर रहा था। वह अक्सर अपनी स्कूटी से ही तस्करी करता था। पुलिस के अनुसार, पवन पहले भी 2011 में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुका है और उस मामले में दोषी भी ठहराया गया था।

यह ऑपरेशन इंस्पेक्टर शिव कुमार की अगुवाई और एसीपी राजकुमार की निगरानी में अंजाम दिया गया। पुख्ता खुफिया जानकारी और सटीक रणनीति के जरिए पवन को रंगे हाथों पकड़ा गया। उसके खिलाफ अपराध शाखा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह गिरफ्तारी केवल शुरुआत है और पूरे ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए आगे की जांच जारी है।

  • Leema

    Related Posts

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    पटना/दिल्ली, 12 सितम्बर। गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में भारत के पूज्य संतों के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन…

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    नई दिल्ली। BRICS Business Forum 2026 को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने BRICS देशों के बीच व्यापार और कारोबारी सहयोग को और मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    संतों ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट, गोमाता के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय मांगों पर मिला आश्वासन

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    BRICS Business Forum 2026: प्रधानमंत्री ने कारोबारियों से व्यापार बाधाएं हटाने और 100 स्टार्टअप को वैश्विक बाजार देने का किया आह्वान

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश