नशे का जाल तोड़ा: 1 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन ड्रग तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी में सक्रिय अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 341 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

पहले आरोपी फारमान को ज़ाकिर नगर से 315 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा गया। पूछताछ में उसने बताया कि यह नशा शादाब नाम के व्यक्ति से लिया गया था। इसके बाद पुलिस ने तुरंत दबिश देकर शादाब को भी 26 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। तफ्तीश में खुलासा हुआ कि शादाब ने यह हेरोइन सिखंदर नामक शख्स से हासिल की थी, जो पीलीभीत (यूपी) से आया था। पुलिस ने कार्रवाई जारी रखते हुए सिखंदर को भी ज़ाकिर नगर से गिरफ्तार कर लिया।

तीनों आरोपी पहले डिलीवरी बॉय की नौकरी करते थे और फटाफट पैसे कमाने के चक्कर में नशे की तस्करी में उतर आए। Blinkit की डिलीवरी की आड़ में यह लोग नशा सप्लाई करते थे। साजिश का तार यूपी के शेरपुर तक जुड़ता दिख रहा है।

दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार को तगड़ा झटका लगा है। मामले की जांच जारी है ताकि इस पूरे सिंडिकेट की जड़ों तक पहुंचा जा सके।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार