पीआरएसआई के 46वें राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आगाज

जनसंपर्क समाज जागरूकता का सशक्त माध्यम: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को पीआरएसआई (पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया) के 46वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने जनसंपर्क क्षेत्र को समाज जागरूकता का एक अहम माध्यम बताया। श्री शर्मा ने कहा कि जनसंपर्क सिर्फ शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह समाज में जन जागरूकता लाने और बदलाव का भी महत्वपूर्ण साधन है।

उपमुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के निरंतर विकास और बदलते परिदृश्य का उल्लेख करते हुए राज्य में चल रहे विभिन्न योजनाओं और प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियां और विकास की कहानियां पूरे देश में पहुंच रही हैं। इस दौरान उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने का भी आमंत्रण दिया।


सम्मेलन में पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने संगठन की 68 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह संगठन न केवल जनसंपर्क पेशेवरों के मार्गदर्शन में जुटा है, बल्कि युवाओं को इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित भी करता है। समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से इसे सशक्त बनाने के प्रयास किए जाते रहे हैं।
पीआरएसआई के रायपुर चैप्टर के अध्यक्ष डॉ. शाहिद अली ने इस राष्ट्रीय आयोजन को छत्तीसगढ़ के लिए गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क क्षेत्र के इतने बड़े आयोजन का मेजबान बनना राज्य के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों और अतिथियों का धन्यवाद देते हुए सम्मेलन को छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक अवसर बताया।


राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पी.एल.के. मूर्ति और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री एस.पी. सिंह समेत देशभर के 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने इस भव्य आयोजन में हिस्सा लिया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन के दौरान विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों के वक्तव्य होंगे। साथ ही, जनसंपर्क क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पेशेवरों को 37 अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।

यह आयोजन न केवल जनसंपर्क क्षेत्र के लिए एक प्रेरणा है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर को भी एक नया आयाम देता है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन