क्रिसमस उत्सव पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एंड्रयूज गंज में विशेष कार्यक्रम

नई दिल्ली, दक्षिण दिल्ली – पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय एंड्रयूज गंज में क्रिसमस उत्सव की पूर्व संध्या पर कक्षा 3 से 5 तक के लगभग 500 विद्यार्थियों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर.के. शर्मा की अनुमति से रूपा और उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मुख्य आकर्षण “सांता क्लॉज़ आर्ट एंड क्राफ्ट” गतिविधि रही, जिसमें बच्चों ने घर से लाए गए सामानों का इस्तेमाल कर क्रिसमस की सजावटी वस्तुएं तैयार कीं। बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मक कौशल ने कार्यक्रम को बेहद खास बना दिया।

इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनकी हर गतिविधि में सहयोग किया। दिव्यांग बच्चों की भी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष शिक्षिका साजिदा अंसारी ने अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में, प्रधानाध्यापक श्री संदीप कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन छात्रों को सम्मानित किया।

  • कक्षा 3 के मास्टर अली अतहर ने पहला स्थान प्राप्त किया।
  • कक्षा 4 के युवराज चौधरी और
  • कक्षा 5 के आदित्य कुमार ने भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

यह आयोजन बच्चों और शिक्षकों के लिए यादगार बना, जहां हर चेहरे पर मुस्कान और उत्साह नजर आया।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार