दिल्ली वॉलीबॉल चैंपियनशिप आज से शुरू

नई दिल्ली, 19 दिसंबर। दिल्ली एमेच्योर वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित दिल्ली राज्य सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक रोहिणी सेक्टर 7 स्थित नाहरपुर वॉलीबॉल मैदान में होगी। इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग की 35 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी।

प्रतियोगिता में उत्तर रेलवे, कस्टम, इनकम टैक्स, पावर लिमिटेड और दिल्ली प्रशासन जैसी प्रमुख टीमों के खिलाड़ी अपनी कौशल का प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ सुदन ने जानकारी दी कि इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में 11 जिलों और विभिन्न विभागों की श्रेष्ठ टीमें भाग लेंगी। इन टीमों में राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

चैंपियनशिप के दौरान दिल्ली के उन खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल में अपनी पहचान बनाई है। इन खिलाड़ियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय निगम पार्षद और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूर्व आईआरएस राज सिंह करेंगे।

तीन दिनों तक खेल का रोमांच अपने चरम पर रहेगा।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन