दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस की बड़ी कामयाबी: ₹18.90 लाख की डकैती का पर्दाफाश

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्व जिले की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड (ANS) ने ₹18.90 लाख की अंधी डकैती का मामला सुलझाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ₹4.52 लाख की नकदी, एक स्टार पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और डकैती में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।


10 दिसंबर को हजरत निजामुद्दीन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि दो बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को रोका और उसे बंदूक की नोक पर ₹18.90 लाख लूटकर फरार हो गए। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू की और एएनएस ने इस चुनौतीपूर्ण केस को सुलझाया।


जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करते हुए आरोपियों का पता लगाया। टीम ने सबसे पहले गाजियाबाद निवासी तरुण (20 वर्ष) को पकड़ा। उसकी निशानदेही पर विकास (21 वर्ष) और शिवा (20 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद गिरोह के मुख्य आरोपी निशु उर्फ करण को सराय काले खां से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसके दोनों पैरों में गोली मारी।


निशु जैसे अपराधी हवाला से जुड़े लोगों को निशाना बनाते हैं, जो अवैध लेन-देन के चलते पुलिस में शिकायत करने से बचते हैं।

इस बड़ी सफलता पर दक्षिण-पूर्व जिले के डीसीपी रवि कुमार सिंह ने एएनएस टीम की सराहना की है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन