फिजियोथेरेपिस्ट की आड़ में ठगी, Paytm फ्रॉड कर 30 हजार की शॉपिंग

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-2 में कपड़ों की दुकान चलाने वाले दुकानदार को ठगने वाले फिजियोथेरेपिस्ट मिर्जा शेराज अकी बैग को सीआर पार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 3 फरवरी को चार टी-शर्ट, दो लोअर और एक स्नीकर्स केयर पैक खरीदा और दुकानदार को Paytm से 30,000 रुपये का नकली पेमेंट दिखाकर सामान ले गया। बाद में दुकानदार को अहसास हुआ कि उसे ठग लिया गया है, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपी की पहचान की। टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से आरोपी को दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी के पास से ठगे गए कपड़े और अन्य सामान बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी मिर्जा शेराज अकी बैग मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला है और दिल्ली में फिजियोथेरेपिस्ट के तौर पर काम करता था। इससे पहले भी वह ठगी और चोरी के दो मामलों में शामिल रह चुका है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Leema

    Related Posts

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    भिवानी, 10 अक्टूबर। बच्चों को केवल पुस्तकों के माध्यम से महापुरुषों के जीवन से परिचित करवाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से उनके विचारों को समझने और…

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    मुंबई (अनिल बेदाग): वस्त्र उद्योग की कंपनी पैरामाउंट सिंटेक्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला है। कंपनी का 81.79 करोड़ रुपये का लघु एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    हस्तरेखा से भी पता चलता है पितृदोष

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    कुंडली में पितृदोष कैसे पहचाना जाता है? जानिए ज्योतिषीय मान्यताएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    पितृपक्ष ही नहीं, हर अमावस्या पितरों को याद करें, उनके नाम पर किसी गरीब के जीवन में रोशनी लाएं

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    अग्रसेन के विचार एवं सिद्धांत आज के युग में भी प्रासंगिक है: स्वामी आर्यवेश

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    पैरामाउंट सिंटेक्स के आईपीओ को मिला दमदार रिस्पॉन्स

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ

    कुलजीत सिंह चहल ने 43 एनडीएमसी एवं नवयुग स्कूलों में ‘सेवा चित्र’ प्रतियोगिताओं का किया शुभारंभ