बाबा साहेब की जयंती पर भव्य आयोजन की तैयारी, मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने की समीक्षा बैठक

नई दिल्ली, 2 अप्रैल 2025: दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने आज विधानसभा सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जहां 14 अप्रैल को होने वाले समारोह की रूपरेखा और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के कार्यक्रम गरिमामयी और व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि समारोह में सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और आम जनता की भागीदारी को प्राथमिकता दी जाए। मंत्री जी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आयोजन में किसी भी प्रकार की कोई कमी न रहे और सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

दिल्ली सरकार की ओर से बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोरों पर है, जिससे यह कार्यक्रम न सिर्फ श्रद्धांजलि बन सके, बल्कि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम भी बने।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार