दिल्ली में जल संकट समाधान के बड़े कदम, टैंकर मुक्त शहर बनाने का लक्ष्य

नई दिल्ली। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने सदन में जल संकट समाधान को लेकर बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली की पानी की समस्या हल हो जाती है, तो विधानसभा क्षेत्रों की 80% समस्याएं अपने आप समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने संगम विहार में 4 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई गई पाइपलाइन का जिक्र करते हुए बताया कि उसमें कई जगह लीकेज के कारण अब 5 करोड़ रुपये अतिरिक्त मरम्मत के लिए चाहिए।

दिल्ली में कई जल पाइपलाइन 80 साल से अधिक पुरानी हो चुकी हैं, जिन्हें बदलने की जरूरत है। सरकार जल्द ही कार्ययोजना तैयार कर इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी। कई इलाकों में पानी की सप्लाई आबादी की तुलना में बहुत कम है, जिसे संतुलित करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड के हर कार्यालय में फिंगरप्रिंट स्कैनर लगाए जाएंगे ताकि जवाबदेही तय हो सके।

सरकार का लक्ष्य दिल्ली को टैंकर-मुक्त बनाना है। जल आपूर्ति की निगरानी के लिए कमांड सेंटर तैयार किया गया है, जिसका उद्घाटन जल्द ही मुख्यमंत्री करेंगे। सभी सेक्टरों को आईटी सेल से जोड़ा जाएगा ताकि जल आपूर्ति पर सीधी नजर रखी जा सके। दिल्ली को रोजाना 1,200 एमजीडी पानी की जरूरत है, लेकिन फिलहाल 990 एमजीडी ही मिल रहा है। इस कमी को पूरा करने के लिए अगले तीन महीनों में 249 नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।

पानी की बर्बादी रोकने और लीकेज पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। सीवर सफाई के लिए 32 नई सुपर सकर मशीनें जोड़ी जाएंगी, जबकि 30 और मशीनों के टेंडर पास किए जा चुके हैं, जिससे प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र को एक मशीन मिल सके। चार महीनों के भीतर सभी सीवर और नालों की सफाई पूरी करने का लक्ष्य है। साथ ही, टैंकरों में सेंसर लगाए जाएंगे ताकि जल स्तर की सटीक निगरानी हो सके।

सरकार जल आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए नई भर्तियां भी करेगी। अगले कुछ महीनों में 180 जूनियर इंजीनियरों की भर्ती की जाएगी, वहीं प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मजदूरों की संख्या 10 से बढ़ाकर 20 की जाएगी ताकि मरम्मत कार्य तेजी से हो सके।

सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि दिल्ली को जल संकट से जल्द राहत मिले और जल प्रबंधन को बेहतर बनाया जाए।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन