CAG रिपोर्ट पर विधानसभा अध्यक्ष का हमला: “प्रदूषण रोकने में सरकार फेल”

नई दिल्ली। दिल्ली में वाहनों से होने वाले वायु प्रदूषण पर नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट ने सरकार की नाकामी को उजागर किया है। विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने इस रिपोर्ट पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समस्या पूरी तरह तत्कालीन सरकार के नियंत्रण में थी, लेकिन सरकार इसे रोकने में विफल रही।

CAG रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण के सबसे बड़े स्रोत वाहनों से होने वाले उत्सर्जन को कम करने के लिए सरकार के प्रयास नाकाफी रहे। रिपोर्ट में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर बनाने, यातायात के वैकल्पिक साधनों को अपनाने और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्रों की अनियमितताओं को दूर करने की जरूरत बताई गई है, लेकिन सरकार ने इन सभी बिंदुओं पर लापरवाही बरती।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद बीएस-III और बीएस-IV वाहनों का पंजीकरण किया गया, जबकि लाखों ऐसे वाहन जिनका रजिस्ट्रेशन रद्द होना था, वे सड़कों पर चलते रहे। दिल्ली की जनता को प्रदूषण से राहत देने के लिए ऑड-ईवन योजना, ट्रकों पर प्रतिबंध और इलेक्ट्रिक वाहनों की शुरुआत जैसे कदम उठाए तो गए, लेकिन इन्हें प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया गया।

उन्होंने इस मामले की गहन जांच के लिए लोक लेखा समिति (PAC) से तीन महीने के भीतर रिपोर्ट देने की सिफारिश की है। साथ ही, संबंधित विभागों को एक महीने में अपने कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की जनता के स्वास्थ्य के साथ किया गया यह खिलवाड़ अक्षम्य है, और इसकी जवाबदेही तय की जाएगी।

  • Leema

    Related Posts

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 सिर्फ खेल का उत्सव नहीं रही, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता का भी बेहतरीन प्रदर्शन साबित हुई। टूर्नामेंट के दौरान हर…

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    नई दिल्ली, 9 मई 2026 – Doctors XI ने 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 के रोमांचक फाइनल में Ministry of Civil Aviation XI (MOCA XI) को हराकर खिताब अपने नाम कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    यमुना ट्रॉफी 2026 में क्रिकेट और संस्कृति का अद्भुत संगम

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    Doctors XI ने रोमांचक फाइनल में MOCA XI को हराकर जीती 11वीं यमुना ट्रॉफी 2026”

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    11वीं यमुना ट्रॉफी 2026 संपन्न, पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाया गया

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    मंडावली में वारदात से पहले दबोचा गया बदमाश, देसी कट्टा और कारतूस बरामद

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    गैस बिल अपडेट के नाम पर ठगी: शाहदरा साइबर पुलिस ने दो साइबर जालसाज दबोचे

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति

    पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करने में शैक्षणिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका: प्रो. मेहराज उद्दीन मीर, कुलपति