बाबा साहेब ने पत्रकारिता को बनाया सामाजिक क्रांति का माध्यम : प्रो. संजय द्विवेदी

भोपाल, 14 अप्रैल। क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती पर आयोजित समारोह में भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि बाबा साहेब ने पत्रकारिता को सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनाया। उन्होंने लगभग 36 वर्षों तक पत्रकारिता के जरिये विचारों की क्रांति को जन्म दिया और ‘मूक समाज’ को आवाज़ देकर उसके सच्चे नायक बनें।
प्रो. द्विवेदी ने कहा कि अंबेडकर की पत्रकारिता यात्रा ‘मूक नायक’ से शुरू होकर ‘प्रबुद्ध भारत’ तक जाती है, जो उनकी वैचारिक गहराई और जनसंवाद की शक्ति को दर्शाती है। उन्होंने अंग्रेज़ी जानने के बावजूद भारतीय भाषाओं को पत्रकारिता का माध्यम बनाया ताकि आम जनता तक उनके विचार पहुंच सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य प्रो. शिव कुमार गुप्ता ने की, जिन्होंने बाबा साहेब के समतामूलक समाज निर्माण में दिए योगदान को अतुलनीय बताया। वहीं, मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के सह-प्राध्यापक डॉ. मनोज आर्य ने बाबा साहेब के विविध क्षेत्रों में योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि उनकी सोच आज भी भारतीय नीति निर्माण के लिए मार्गदर्शक है।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा भी डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व और विचारों पर प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थी परिषद के मुख्य सलाहकार डॉ. सौरभ कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। समारोह में संस्थान के अनेक प्रोफेसर, अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

  • Leema

    Related Posts

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है, जो चोरी के मोबाइल बेचने जा रहा था। आरोपी के कब्जे से चार…

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ और पोइला बैसाख के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बंगाल की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    • By Leema
    • April 15, 2026
    द्वारका में शातिर चोर गिरफ्तार: चोरी की स्कूटी और 4 महंगे मोबाइल बरामद, 8 मामले सुलझे

    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    • By Leema
    • April 15, 2026
    दिल्ली सचिवालय में ‘बांग्ला दिवस’ की धूम, संस्कृति और एकता का दिखा संगम

    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    • By Leema
    • April 15, 2026
    ज्वेलरी शॉप में ‘स्वैप स्कैम’ का खुलासा: नकली अंगूठियों से असली सोना उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    • By Leema
    • April 15, 2026
    भारत मंडपम में अंबेडकर जयंती पर बड़ा संदेश: सामाजिक न्याय से ही बनेगा ‘विकसित भारत 2047

    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    • By Leema
    • April 14, 2026
    निवासी पुलिस बल पर भरोसा करे : भानु प्रतापसहायक आयुक्त पुलिस (यातायात )

    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश

    • By Leema
    • April 13, 2026
    नारी शक्ति अब निर्णय की धुरी: पीएम मोदी की मौजूदगी में CM रेखा गुप्ता का बड़ा संदेश