बोलने से पहले ही बाबा दे देते हैं सब कुछ” – हनुमान जयंती पर भावुक हुईं सीएम रेखा गुप्ता

दिल्ली के यमुना बाजार स्थित श्री मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर के कथा कुंज में श्री हनुमान जन्मोत्सव भक्ति और भव्यता के संग मनाया गया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बाबा के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा जताते हुए कहा, “मरघट वाले बाबा मेरे बोलने से पहले ही बहुत कुछ दे देते हैं… उन्होंने ही मुझे इस कुर्सी तक पहुंचाया है।”

रेखा गुप्ता ने यह भी साझा किया कि उनके पिता भी बाबा के दर्शन के लिए आया करते थे और अब वही परंपरा वह निभा रही हैं।

मुख्यमंत्री को आयोजन समिति द्वारा हनुमान जी की भव्य मूर्ति भेंट की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे समाजसेवी राम अवतार गर्ग ने संपन्न किया।

भजन संध्या में महंत वरुण शर्मा जी के सानिध्य में प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह लक्खा, कन्हैया मित्तल और शुभम-रूपम की जोड़ी ने भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

यह आयोजन श्रद्धा, संगीत और संतों के सानिध्य से एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव बन गया।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन