भागीदारी जन सहयोग समिति का प्रयास जागरूकता का सशक्त माध्यम बनेगा : पद्मश्री प्रोफेसर महेश वर्मा कुलपति

भागीदारी जन सहयोग समिति द्वारा अगस्त के अंतिम सप्ताह में नशीली दवाओं के उपयोग की रोकथाम, अधिनियम, प्रवर्तन और जागरूकता विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है तथा “नशीली दवाओं के उपयोग और महिलाओं के खिलाफ हिंसा की रोकथाम” विषय पर राष्ट्रीय स्तर पर यूनिवर्सिटी के छात्र -छात्राओं की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन राजधानी दिल्ली में किया जा रहा है।

भागीदारी जन सहयोग समिति के अध्यक्ष विजय गौड़ आज यूनिवर्सिटी के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर एवं डीन प्रोफ़ेसर वरुण जोशी के साथ गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति पद्मश्री प्रोफेसर महेश वर्मा से मिले और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता एवं यूनिवर्सिटी के छात्र -छात्राओं की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता की विस्तार से पूरी जानकारी से अवगत कराया। कुलपति महेश वर्मा ने इस रचनात्मक प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रयास जागरूकता का सशक्त माध्यम बनेगा।
आयोजन के इस रचनात्मक प्रयास को दृष्टिगत रखते हुए कुलपति पद्मश्री प्रोफेसर महेश वर्मा ने राष्ट्रीय सेवा योजना गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी को कार्यक्रम में प्रमुख भागीदार बनाने पर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय आयोजन में दिल्ली पुलिस नारकोटिक्स शाखा को भागीदारी जन सहयोग समिति के साथ आयोजक एवं दिल्ली लीगल सर्विसेज अथॉरिटी एवं नई दिल्ली नगर पालिका परिषद को प्रमुख भागीदार के रूप में आमंत्रित किया गया है।

  • Leema

    Related Posts

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    नई दिल्ली। महाराजा अग्रसेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (MAIMS) द्वारा नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं उनकी शैक्षणिक यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर ‘ओरिएंटेशन 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया…

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    सवाल उठाया जाता है कि भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए मुहूर्त की क्या आवश्यकता है? क्या रक्षा के लिए भी कोई निश्चित समय निर्धारित किया जा सकता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    शाहदरा में वाहन चोर गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और चोरी की स्कूटी बरामद

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    सूरजमल विहार में निर्माणाधीन परिसर से कॉपर पाइप चोरी, आरोपी गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार

    शाहदरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बावरीया गैंग का कुख्यात चेन स्नैचर गिरफ्तार