भारत की अखंडता में सरदार वल्लभभाई पटेल का अमूल्य योगदान : प्रोफेसर राजीव कुमार कुलपति

(विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह के नेतृत्व में जे सी बोस विश्वविद्यालय के कलाम चौक पर मीडिया विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम ओपन माइक प्रत्येक महीने के अंतिम शुक्रवार को नियमित रूप से होता है।)

जे सी बोस विश्वविद्यालय के संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग और युवा फॉर सेवा के संयुक्त तत्वावधान में ‘ओपन माइक वेलर डायरीज़’ का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत महापुरुषों का स्मरण कर विद्यार्थियों में राष्ट्रभावना जागृत की गई। इस आयोजन के माध्यम से वाईएमसीए विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी छिपी हई प्रतिभा का प्रदर्शन किया ओर भारतीय संस्कति की समृद्धता को जीवंत किया। ।

विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह के नेतृत्व में जे सी बोस विश्वविद्यालय के कलाम चौक पर मीडिया विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम ओपन माइक प्रत्येक महीने के अंतिम शुक्रवार को नियमित रूप से होता है इस खुले मंच पर छात्रों द्वारा गीत, शायरी, काव्य, नृत्य, की मनमोहक प्रस्तुतियों और अन्य कलात्मक विधाओं ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने ब्यूरो चीफ विजय गौड़ को बताया कि इस बार के कार्यक्रम को एकता दिवस के सम्मान में समर्पित किया गया था, जो भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन के माध्यम से हम उन महापुरुषों को याद करते हें जिन्होंने राष्ट निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया।

विभागाध्यक्ष प्रो. पवन सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और योगदान का स्मरण करते हुए छात्रों को प्रेरित किया। कुलगुरु प्रोफेसर राजीव कुमार ने कहा कि लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिवस को एकता दिवस के रूप में मनाया जाता हे। भारत की अखंडता में उनके योगदान का उल्लेख करते हुए उन्होंने छात्रों को एकता में अखण्डता की सीख दी।

विश्वविद्यालय के इस सांस्कृतिक पहल में भाग लेने वाले छात्रों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का लाजवाब परिचय दिया। गीत से लेकर काव्य, नृत्य से लेकर तुरंत सृजनशीलता तक, प्रत्येक प्रस्तुति दर्शकों के मन को स्पर्श करती रही। कविता, भाषण और स्टैंडअप प्रस्तुतियां सरदार पटेल के आदर्शों और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत थीं। यह मंच विशेष रूप से उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ जिन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर नहीं मिलता है।

कार्यक्रम के अंत में समस्त प्रतिभागियों, आयोजकों और शिक्षकगणों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विभाग की डीन प्रोफेसर अणुराधा शर्मा और समन्वयक डॉ. अखिलेश त्रिपाठी की सक्रिय देखरेख में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
दिल्ली से ब्यूरो चीफ विजय गौड़ की विशेष रिपोर्ट

  • Leema

    Related Posts

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने 1994 बैच के एजीएमयूटी (AGMUT) कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त (Commissioner of Police) नियुक्त…

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं निगम पार्षद पंकज लूथरा ने शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कांवड़ यात्रा–2026 की तैयारियों को लेकर पूर्वी जिला पुलिस की अहम बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

    कांवड़ यात्रा–2026 की तैयारियों को लेकर पूर्वी जिला पुलिस की अहम बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    देश में पहली बार MAMC-लोक नायक अस्पताल ने बनाया नया कीर्तिमान, 345 बच्चों की वीडियो यूरोडायनामिक स्टडी पूरी

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    1994 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    एकांकी संकलन ‘एक मलिन पन्ना’ ने बटोरी सराहना, साहित्यकारों और समाजसेवियों ने लेखक जेपी सहज को दी शुभकामनाएँ

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अध्यक्ष बने निगम पार्षद पंकज लूथरा, बधाई देने समर्थकों और भाजपा नेताओं का लगा तांता

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद

    ऑपरेशन ‘चक्र’ में द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता, 72 घंटे में 30 वाहन चोर गिरफ्तार, 64 चोरी के वाहन बरामद