‘मानव एकता दिवस’ पर निरंकारी मिशन का सेवा और समर्पण का महाअभियान

नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2025 – संत निरंकारी मिशन द्वारा इस वर्ष भी 24 अप्रैल को ‘मानव एकता दिवस’ श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया जाएगा। निरंकारी चौक, बुराड़ी स्थित ग्राउंड नंबर 8 के साथ-साथ देशभर की शाखाओं में श्रद्धालु बाबा गुरबचन सिंह जी व चाचा प्रताप सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और उनके जीवन से प्रेरणा लेंगे।

संत निरंकारी मंडल के सचिव श्री जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि इस अवसर पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में देशभर में 500 से अधिक रक्तदान शिविरों का आयोजन होगा, जिसमें 50,000 से अधिक रक्तदाता भाग लेंगे। बुराड़ी में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित शिविर में इंडियन रेड क्रॉस और विभिन्न अस्पतालों की टीमें मौजूद रहेंगी।

बाबा हरदेव सिंह जी द्वारा 1986 में शुरू किया गया यह सेवा अभियान अब तक 14 लाख से अधिक यूनिट रक्तदान के साथ मानवता की सेवा में लगा है। ‘मानव एकता दिवस’ का यह आयोजन सतगुरु द्वारा दिए गए प्रेम, समर्पण और सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना है।

  • Leema

    Related Posts

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (MCD) द्वारा आयोजित ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों (RWAs) के प्रयासों को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में सतत कचरा…

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने 15 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा लोक भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    MCD के ‘रिफॉर्म उत्सव 2026’ में जीरो वेस्ट कॉलोनियों को किया प्रोत्साहित

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    IMPPA प्रतिनिधिमंडल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव से की मुलाकात, फिल्म उद्योग की समस्याओं पर हुई चर्चा

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    एनसीसी कैडेटों की संख्या 20 लाख करने का लक्ष्य, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पूर्वोत्तर राज्यों से बनाई विस्तार योजना

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज के लिए प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी किए दिशा-निर्देश

    SIR पर सरकारी कर्मचारियों की सत्यनिष्ठा पर सवाल उठाने वाले राजनीतिक दल सार्वजनिक माफी मांगें: दिल्ली गवर्नमेंट एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन