दिल्ली में नशे का नेक्सस ध्वस्त: गांजा बेचने वाला और शराब तस्कर महिला गिरफ्तार

दक्षिण पश्चिम जिले की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर और एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने दो अलग-अलग ऑपरेशनों में 200 ग्राम गांजा, 68 क्वार्टर अवैध अंग्रेजी शराब और 78 बीयर की बोतलें बरामद कीं।

पहली कार्रवाई 8 अप्रैल को दिल्ली कैंट इलाके के किर्बी पैलेस झुग्गी में की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी की पहचान पिंकू (45) निवासी जलपाईगुड़ी, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। उसके पास से 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

दूसरी कार्रवाई 9 अप्रैल को एस.जे. एन्क्लेव थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में की गई। यहां एक महिला दुकान के जरिए अवैध अंग्रेजी शराब और बीयर बेच रही थी। तलाशी के दौरान दुकान से 68 क्वार्टर अंग्रेजी शराब और 78 बीयर की बोतलें बरामद हुईं। आरोपी महिला की पहचान नागालैंड की 25 वर्षीय एल के रूप में हुई।

दोनों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट और दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह अवैध नशे का सामान इन्हें कहां से और कैसे मिलता था।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद