अवैध हथियार के साथ रील बनाना पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की AATS टीम ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियार लहराकर दबदबा दिखाने वाले एक नवोदित अपराधी को दबोच लिया है। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय सनी के रूप में हुई है, जो मोहन गार्डन इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि इंस्टाग्राम पर एक युवक हथियारों के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट कर रहा है। इसके बाद तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी की पहचान कर उसे पालम इलाके से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सनी ने कबूल किया कि वह इलाके में रौब जमाने के लिए अवैध हथियार रखता था। उसने यह भी बताया कि उसने यह कट्टा करीब 15 दिन पहले जावेद नामक व्यक्ति से खरीदा था।

आरोपी सनी पहले भी नाबालिग होने के दौरान हत्या और आर्म्स एक्ट के एक मामले में संलिप्त रह चुका है। पुलिस अब उसके नेटवर्क की जांच में जुटी है।

  • Leema

    Related Posts

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के दिल्ली , नरेला, पाना उद्यान स्थित सेवा केंद्र पर जन्माष्टमी के अवसर पर श्री कृष्ण की मनमोहक झांकियों का आयोजन किया गया। आकर्षक साज-सज्जा…

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने आज पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में हाल ही में हुई 21 वर्षीय युवती मुस्कान शर्मा की हत्या के मामले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कनॉट प्लेस जाने वालों के लिए बड़ी राहत! अब आधी रात तक खुले रहेंगे 11 Public Toilets

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    रास मंडल से प्रेम-सद्भाव का संदेश, बांसुरी की धुन ने सिखाई मधुर वाणी

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती लता गुप्ता ने मुस्कान शर्मा के परिवार से की मुलाकात, निष्पक्ष एवं त्वरित जांच का दिया आश्वासन

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    ओरिएंटेशन 2026: नए विद्यार्थियों के लिए नई शुरुआत, अनंत संभावनाओं का संदेश

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    रक्षा सूत्र बंधन का मुहूर्त क्यों? जानिए धर्मशास्त्र और परंपरा का महत्व

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद

    35 मुकदमों में शामिल बदमाश गिरफ्तार, देशी कट्टा और कारतूस बरामद